नरकटियागंज: अगले साल दिसंबर तक किसानों को सोलर एनर्जी से मिलेगी बिजली : सीएम नीतीश कुमार
Updated at : 06 Dec 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण के चंपापुर में सीएम ने किया सोलर प्लांट केंद्र का उद्घाटन, कहा नरकटियागंज/रामनगर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले साल दिसंबर तक राज्य के सभी इच्छुक किसानों को सोलर एनर्जी की बिजली का कनेक्शन मुहैया कराया जायेगा. पाॅवर ग्रिड से बहाल बिजली पर लोगों की आत्मनिर्भरता कम हो और सोलर एनर्जी […]
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण के चंपापुर में सीएम ने किया सोलर प्लांट केंद्र का उद्घाटन, कहा
नरकटियागंज/रामनगर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले साल दिसंबर तक राज्य के सभी इच्छुक किसानों को सोलर एनर्जी की बिजली का कनेक्शन मुहैया कराया जायेगा. पाॅवर ग्रिड से बहाल बिजली पर लोगों की आत्मनिर्भरता कम हो और सोलर एनर्जी से पर्याप्त बिजली मिल सके, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है.
मुख्यमंत्री बुधवार को पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड के दोन इलाके के चंपापुर गांव में सोलर पाॅवर प्लांट से बिजली उत्पादन का निरीक्षण व सात निश्चय योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे. उनके साथ ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव भी थे. पटना से हेलीकॉप्टर से सीधे चंपापुर पहुंचे सीएम का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंपापुर में 200 और 65 केवीए सोलर प्लांट केंद्र का उद्घाटन
भी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पॉवर ग्रिड से उत्पादित बिजली की कमी पूरी दुनिया को झेलनी पड़ेगी. ऐसे में सोलर एनर्जी एक सशक्त माध्यम है. सुदूर, खासकर जंगल व पहाड़ी इलाके जैसे क्षेत्र, जहां पॉवर ग्रिड की बिजली पहुंचाने में पर्यावरण को भी नुकसान है, वहां सोलर एनर्जी के माध्यम से बिजली पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है. कृषि के क्षेत्र में राज्य के किसान और अधिक प्रगति करें, इसके लिए जरूरी है कि सौर ऊर्जा पर आधारित बिजली मुहैया करायी जाये. इससे खेती में व्यापक बदलाव होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति आवासीय विद्यालयों में भी सोलर एनर्जी से बिजली आपूर्ति बहाल करने का सरकार ने तैयारी की है. जिन विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था नहीं है, वहां जेनरेटर लगवाये जायेंगे, ताकि बच्चे गर्मी के दिनों में पंखे की हवा में शिक्षा हासिल कर सकें.
विभिन्न विभागों के स्टॉलों का लिया जायजा
इससे पहले सोलर प्लांट के उद्घाटन के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में जहां रोशनी पहुंचा दी गयी है, वहां पोल पर भी बल्ब लगा कर गांव को जगमग करने की व्यवस्था करें. इसके बाद सीएम स्कूल परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल पर गये. मौके पर सांसद सतीश चंद्र दुबे, विधायक भागीरथी देवी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत, आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, आईजी सुनील कुमार, डीआईजी ललन मोहन प्रसाद, डीएम डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, बेतिया के एसपी जयंतकांत, बगहा के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, बगहा के एसडीओ घनश्याम मीणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
सीएम ने पूछा, बिजली आ रही है न
चंपापुर दौरे पर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में विकास कार्यों का भी जायजा लिया. इस दौरान वह गांव के चंडी उरांव के घर पहुंचे. दरवाजे पर खड़े होकर मुख्यमंत्री ने चंडी व उनके परिजनों से पूछा कि बिजली मिल रही है न? अब कैसा महसूस हो रहा है? इस पर चंडी उरांव ने न केवल ‘हां’ में जवाब दिया, बल्कि मुख्यमंत्री को घर के अंदर ले जाकर जलता हुआ बल्ब भी दिखाया. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
पांच किसानों को दिया सोलर एनर्जी से बिजली कनेक्शन
नीतीश कुमार ने चंपापुर में सोलर प्लांट के उद्घाटन के साथ ही किसानों को सोलर एनर्जी से बिजली कनेक्शन के अभियान की शुरुआत भी की. इस दौरान सीएम ने पांच किसानों को कनेक्शन पेपर दिया. इसमें लौरिया के किसान बलराम पाल, दूधा मझौलिया के सुरेंद्र कुमार सिंह, करमवा के पवन कुमार, कदमहवा के ईश्वर देव शर्मा और पचरुखिया के विश्वजीत साह शामिल थे. सीएम ने कहा कि अगले साल 2019 तक पूरे बिहार के किसानों को सोलर एनर्जी से बिजली कनेक्शन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




