बेतिया पुलिस लेगी रिमांड पर

Updated at : 08 Jul 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया पुलिस लेगी रिमांड पर

हत्याकांड व रंगदारी मामले में इनामी बदमाश सिगरेट से होगी पूछताछ बेतिया : पूर्वी चंपारण जिले के 50 हजार के इनामी बदमाश कुणाल सिंह गिरोह के मुख्य सरगना सिगरेट सिंह को बेतिया पुलिस हत्याकांड व रंगदारी मामले में रिमांड पर लेगी. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि शातिर सिगरेट की तलाश व्यवहार न्यायालय परिसर में […]

विज्ञापन

हत्याकांड व रंगदारी मामले में इनामी बदमाश सिगरेट से होगी पूछताछ

बेतिया : पूर्वी चंपारण जिले के 50 हजार के इनामी बदमाश कुणाल सिंह गिरोह के मुख्य सरगना सिगरेट सिंह को बेतिया पुलिस हत्याकांड व रंगदारी मामले में रिमांड पर लेगी. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि शातिर सिगरेट की तलाश व्यवहार न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान हुए शातिर अपराधी बबलू दूबे हत्याकांड में थी. उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.
पांच अप्रैल 2018 को राजगुरु चौक निवासी होटल व्यवसायी विजय प्रसाद से नेपाली नंबर से सिगरेट ने 15 लाख की रंगदारी मांगी थी. दोनों मामले में उसे रिमांड पर लिया जायेगा. सिगरेट की तलाश बबलू दूबे हत्याकांड के अलावे मोतिहारी के छोटू जायसवाल सहित कई जघन्य कांड़ों बेतिया व मोतिहारी पुलिस को थी. मोतिहारी पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर चुकी थी. बावजूद बबलू दुबे हत्याकांड में उनसे संलिप्तता उजागर हुई थी. व्यवसाई विजय गुप्ता से रंगदारी मांगने के मामले में भी सिगरेट का नाम सामने आया था.
हाल के दिनों में कुख्यात गब्बर सिंह के गिरफ्तारी के बाद सिगरेट के कारनामे भी उजागर हुए थे. कोई जिले की पुलिस सिगरेट के पीछे लगी हुई थी. यहां बता दें कि बबलू दूबे हत्याकांड में संतोष सिंह सहित अन्य अपराधियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि कुणाल सिंह को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार की थी.
17 जून व दो जुलाई को होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने में गिरफ्तार हो चुके हैं छह अपराधी
शहर के राजगुरु चौक निवासी होटल व्यवसायी विजय प्रसाद से नेपाली नंबर से मांगी गयी 15 लाख रंगदारी मामले में पुलिस आइटीबीपी के बर्खास्त जवान, मुखिया पुत्र, गब्बर सहित छह अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि इस मामले में सिगरेट फरार चल रहा था.
17 जून को होटल व्यवसायी से रंगदारी मामले में कुणाल सिंह गिरोह के दो गुर्गों एक लौरिया प्रखंड के सिंहपुर सतवरिया पंचायत के मुखिया का पुत्र अमित कुमार सिंह व पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना के शंकर सरैया निवासी व आईटीबीपी का बर्खास्त जवान अनुज कुमार सिंह को पुलिस गिरफ्तार की थी. दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल व दो सिमकार्ड जब्त की थी.
जबकि दो जून को पुरूषोत्तमपुर थाना के भड़भडवा निवासी शातिर गब्बर सिंह, मुफस्सिल थाना के परबतिया टोला निवासी सिकंदर यादव, पूर्वी चंपारण जिला के लखौरा के अतुल कुमार, रघुनाथपुर के अमन कुमार को पुलिस शहर के सुप्रिया रोड से गिरफ्तार की थी. गब्बर सिंह के पास से एक किलो 250 ग्राम चरस, देसी पिस्तौल, आपाची बाइक तथा अतुल कुमार के पास से दो गोलियां बरामद की गयी थी. पुलिस को दिये बयान में गब्बर ने बताया था कि मंडलकरा से संतोष कुमार सिंह ने होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने का तार जोड़ा था. योजना के तहत सिगरेट भी इसमें शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन