पांच बोतल शराब समेत तीन शराबी व कारोबारी धराये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैनाटांड़ व श्रीनगर की पुलिस ने चलाया अभियान बेतिया : मैनाटांड़ पुलिस ने पदमौल चौक के पास शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को दबोच लिया. थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि शिकारपुर के विजय राम व लौरिया के रूपन राम नेपाल से शराब पीकर आये और पदमौल चौक पर हंगामा करने लगे. […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ व श्रीनगर की पुलिस ने चलाया अभियान
बेतिया : मैनाटांड़ पुलिस ने पदमौल चौक के पास शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो लोगों को दबोच लिया. थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि शिकारपुर के विजय राम व लौरिया के रूपन राम नेपाल से शराब पीकर आये और पदमौल चौक पर हंगामा करने लगे. ग्रामीणों ने उसे बहुत समझाया लेकिन दोनों शराबियों ने नशे में शोर-शराबा करते रहे. लोगों ने तंग आकर पुलिस को कॉल किया.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर थाने में लेकर आई और मेडिकल जांच के बाद दोनों के विरुद्ध कांड दर्जकर जेल भेज दिया गया. श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लाइन गोल्ड शराब की पांच बोतल के साथ सिंगही मसान ढ़ाब कोईरी टोला से विक्की कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि सभी बोतल 200एमएल के हैं.
शराब तस्करी के फरार अभियुक्त को जेल : बेतिया. मैनाटांड़ पुलिस ने कांड संख्या 106/17 के प्राथमिकी अभियुक्त व फरार चले रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि चनपटिया निवासी पन्नालाल साह के विरुद्ध पूर्व से शराब तस्करी का मामला दर्ज था. जिसे गिरफ्तार कर को जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










