सोमवार को शुरू अौर सोमवार को ही खत्म होगा अबकी सावन धर्म-कर्म

बेतिया : सावन मास. कृष्ण पक्ष. पूर्वाखाड़ नक्षत्र. इस बार शिव की भक्ति करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सावन मास कुछ खास रहने वाला है. इस बार सावन में पांच से अधिक योग बन रहे हैं जो शिव भक्तों के लिए भोले की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी रहेंगे. भगवान शिव की भक्ति […]
बेतिया : सावन मास. कृष्ण पक्ष. पूर्वाखाड़ नक्षत्र. इस बार शिव की भक्ति करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सावन मास कुछ खास रहने वाला है. इस बार सावन में पांच से अधिक योग बन रहे हैं जो शिव भक्तों के लिए भोले की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी रहेंगे. भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस बार सावन कई अद्भुत योग लेकर आ रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसान, इस बार सावन का हर दिन दुर्लभ संयोगों से परिपूर्ण है. पूरे माह तीर्थ यात्रा के संयोग हैं.
पंडित दिवाकर कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि कई दशकों बाद सावन में ऐसे योग बन रहे हैं, जिसमें रोजगार में तरक्की, आय में वृद्धि ज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं. सावन इस बार भी 29 दिन का ही होगा, लेकिन सोमवार पांच होंगे. सावन के पहले दिन वैधृति योग का विशेष संयोग भी बन रहा है जो शिव भक्तों के लिए फलदायी रहेगा.
सावन के तीन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं और सावन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में ही शुरू होगा. सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में ही समाप्त होगा. इन योगों में शिव की भक्ति विशेष आशीर्वाद दिलाने वाली होगी. पंडित त्रिपाठी के अनुसार श्रावण बदी सप्तमी यानि 16 जुलाई रविवार को कर्क संक्रांति आ रही है जो पूरे 30 मुहूर्त की रहेगी. पूरे 30 दिन की संक्राति का होना शुभता का प्रतीक है. संक्राति का वार नाम घोड़ा है, जो सुख-समृद्धि दायक रहेगा. संक्रांति का वाहन बाघ व उपवाहन घोड़ा है जो सुख-शांति का द्योतक है, लेकिन मंदी का दौर रहेगा व महंगाई नियंत्रित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




