425 दुकानों की सूची सौंपी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के मीना बाजार में अवैध ढंग से दुकान संचालन व निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हुए सर्वे में विभिन्न श्रेणी की 425 दुकान चिन्हित हुई है, जिसमें दो मंदिर व एक मस्जिद भी शामिल है. कुछ अंडरग्राउंड दुकानों की भी जांच की जा रही है. मामले की शिकायत को लेकर प्रशासनिक […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के मीना बाजार में अवैध ढंग से दुकान संचालन व निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हुए सर्वे में विभिन्न श्रेणी की 425 दुकान चिन्हित हुई है, जिसमें दो मंदिर व एक मस्जिद भी शामिल है. कुछ अंडरग्राउंड दुकानों की भी जांच की जा रही है.
मामले की शिकायत को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक टीम गठित कर दुकानों का सर्वे कराया गया, जिसमें ईंट, काठनुमा गुमटी व समान्य दुकानों की सूची बनायी गयी. सूची तैयार होने के बाद अपर समाहर्ता को सौंपी गयी है.
अपर समाहर्ता अरशद अली ने बताया कि जिसके नाम दुकान बंदोबस्त है अगर वे भाड़ा पर दुकान चलवाते है तो उनकी बंदोबस्ती रद्द कर दी जायेगी. इसके अलावे बंदोबस्ती के कागजात की जांच एलआरडीसी स्तर पर होगी. इसके जांच के लिए भी एलआरडीसी व सीओ को निर्देश दिया गया है. शहर में मीना बाजार के अलावे हेनरी बाजार, गांधी नगर, जानपुल, महिला कॉलेज के पास आदि जगहों पर बेतिया राज की जमीन है जिसपर मकान है, उसकी भी जांच होगी. यहां बता दें कि मीना बाजार में अवैध ढ़ंग से दुकान निर्माण को ले पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










