पीपराकोठी में फरसा व ईंट-पत्थर से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत ढेकहा बड़ा टोला में जमीनी विवाद को लेकर अजय कुमार, उसकी बहन उषा देवी व पिता महेंद्र दास को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर अजय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को […]
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना अंतर्गत ढेकहा बड़ा टोला में जमीनी विवाद को लेकर अजय कुमार, उसकी बहन उषा देवी व पिता महेंद्र दास को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर अजय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण रामदेव ठाकुर
, अनील ठाकुर, सुनील ठाकुर, अरविंद ठाकुर, सोनू ठाकुर, निरंजन ठाकुर, भुआली ठाकुर सहित 01-12 लोग हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे. गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आयी बहन व पिता को उक्त सभी आरोपियों ने खदेड़ कर ईट-पत्थर से मार घायल कर दिया. वहीं घर में घुसकर 20 हजार कैश व 70 हजार का आभूषण लूटने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




