तेलियापट्टी में किराना दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

मोतिहारी : शहर के तेलियापट्टी चौक स्थित मनोज किराना दुकान का ताला तोड़ चोरों ने कैश सहित हजारों का समान चुरा लिया. दुकान पूर्व वार्ड पार्षद बच्चा प्रसाद कानौजिया की है. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. इसको लेकर पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है. […]
मोतिहारी : शहर के तेलियापट्टी चौक स्थित मनोज किराना दुकान का ताला तोड़ चोरों ने कैश सहित हजारों का समान चुरा लिया. दुकान पूर्व वार्ड पार्षद बच्चा प्रसाद कानौजिया की है. घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है. इसको लेकर पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र मनोज कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार
की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था. दुकान के काउंटर से आठ हजार कैश व करीब सात हजार का किराना समान गायब था. घटना की सूचना नाका नंबर दो को दी गयी. सूचना पर नाका की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




