ढाका के कोरैया में तीन दुकानों का ताला तोड़ा

सिकरहना : कुंडवा चैनपुर थाना के चांद मोहन चौक स्थित किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार की रात्रि 20 हजार रुपये नकद सहित करीब डेढ़ लाख मूल्य के समान की चोरी कर ली. चोरी किये गये समानों में बैट्री, इंभोटर समेत किराना समान शामिल है. बलुआ गांव निवासी दुकानदार रमेश कुमार ने […]
सिकरहना : कुंडवा चैनपुर थाना के चांद मोहन चौक स्थित किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार की रात्रि 20 हजार रुपये नकद सहित करीब डेढ़ लाख मूल्य के समान की चोरी कर ली. चोरी किये गये समानों में बैट्री, इंभोटर समेत किराना समान शामिल है. बलुआ गांव निवासी दुकानदार रमेश कुमार ने इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार रविवार की संध्या वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. सोमवार की सुबह दुकान का ताला टूटा देख आस-पड़ोस के लोगों से मिली सूचना पर जब दुकान पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात की है.
साथ ही बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है. वही दूसरी ओर ढाका थाना के औरैया चौक स्थित तीन गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार की रात्रि करीब 15 हजार रुपये का समान चोरी कर ली. नजीर अहमद के पान दुकान से नेसार अहमद के गुमटी से पेट्रोल-डीजल तथा मो तौहीद के दुकान से गैस सिलिंडर चोरी की गयी है. दुकानदारों ने इसकी सूचना थाना को दी है. सूचना पर ढाका पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




