लावारिस शव की अंत्येष्टि को दिया जायेगा तीन हजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अवैध नर्सिंग होम की होगी जांच रोगी कल्याण समिति की बैठक मोतिहारी : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत प्रत्येक शव को अंतिम संस्कार हेतु तीन हजार रुपया तथा लावारिस लाशों के डिस्पोजल हेतु एक हजार रुपया देने का प्रस्ताव रोगी कल्याण समिति के बैठक में लिया गया. बैठक में सदर अस्पताल के आस-पास अवैध नर्सिंग […]
विज्ञापन
अवैध नर्सिंग होम की होगी जांच
रोगी कल्याण समिति की बैठक
मोतिहारी : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत प्रत्येक शव को अंतिम संस्कार हेतु तीन हजार रुपया तथा लावारिस लाशों के डिस्पोजल हेतु एक हजार रुपया देने का प्रस्ताव रोगी कल्याण समिति के बैठक में लिया गया. बैठक में सदर अस्पताल के आस-पास अवैध नर्सिंग होम की जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया. इसकी जिम्मेवारी सिविल सर्जन को दिया गया. वही सदर अस्पताल कैंपस में एटीएम खोलने पर भी विचार विमर्श किया जायेगा. कायाकल्प से मिली राशि से प्रसूति वार्ड को और विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण 12 मामलों पर विचार विमर्श कर उसे पारित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर सभापति प्रकाश अस्थाना, सिविल-सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक मनोज कुमार, कृष्णकांत मिश्र, मदन सिंह तथा राजीव रंजन सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










