शहर में लफंगों के खिलाफ पुलिस का स्पेशल ड्राइव

मोतिहारी : नगर पुलिस ने रविवार को शहर के सड़क पर लफंगई करने वालों की जमकर खबर ली. पुलिस चांदमारी दुर्गा मंदिर पहंुची तो लफंगे अपनी पल्सर बाइक छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. वहीं मीना बाजार गांधी चौक पर ट्रिपल लोडिंग लहेरिया कट बाइक चलाते तुरकौलिया रघुनाथपुर के तीन […]
मोतिहारी : नगर पुलिस ने रविवार को शहर के सड़क पर लफंगई करने वालों की जमकर खबर ली. पुलिस चांदमारी दुर्गा मंदिर पहंुची तो लफंगे अपनी पल्सर बाइक छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. वहीं मीना बाजार गांधी चौक पर ट्रिपल लोडिंग लहेरिया कट बाइक चलाते तुरकौलिया रघुनाथपुर के तीन युवक पकड़े गये,
जबकि स्टेशन रोड से भी दो लफंगों को पकड़ा गया है. उनकी बाइक भी जब्त है. पुलिस तीनों जब्त बाइकों का सत्यापन में जुटी है. पुलिस को शक है कि चांदमारी दुर्गा मंदिर से जब्त पल्सर बाइक चोरी या लूट की है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अबतक बाइक के दावेदार नहीं पहंुचे है. उन्होंने बताया कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि चांदमारी में बदमाश व लफंगों से मुहल्लेवासी परेशान है.उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गयी है.उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




