डेढ़ लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आस्था. अनंत चतुर्दशी पर भूतभावन बाबा साेमेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु प्रति घंटा नौ हजार के आसपास जलाभिषेक कर रहे थे कांवरिया अरेराज : अनंतचतुर्दशी के अवसर पर बुधवार को भूतभावन बाबा सोमेस्वर नाथ महादेव मंदिर में डेढ़ लाख कांवरियों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया. कांवरियों की भीड़ को देखते हुए न्यास अध्यक्ष […]
विज्ञापन
आस्था. अनंत चतुर्दशी पर भूतभावन बाबा साेमेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
प्रति घंटा नौ हजार के आसपास जलाभिषेक कर रहे थे कांवरिया
अरेराज : अनंतचतुर्दशी के अवसर पर बुधवार को भूतभावन बाबा सोमेस्वर नाथ महादेव मंदिर में डेढ़ लाख कांवरियों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चन किया.
कांवरियों की भीड़ को देखते हुए न्यास अध्यक्ष सह एसडीओ विजय कुमार पांडेय व डीएसपी नुरुल हक के निर्देश पर दंडाधिकारी व मंदिर प्रबंधन द्वारा मंगलवार की साढ़े बारह बजे ही प्रथम पूजा के बाद पट को खोल दिया गया. पट खुलने से लेकर समाचार प्रेषण तक जलाभिषेक के लिए कांवरियों की लंबी कतार लगी हुई थी. न्यास समिति के अनुसार बुधवार को त्रयोदशी तिथि को लेकर डेढ़ लाख कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया गया.
कांंवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रशिक्षु आइएएस सुहर्ष कुमार, एसडीओ विजय कुमार पांडेय, डीएसपी नुरुल हक, बीडीओ अमीत कुमार पांडेय व बीएओ राजिबहारी सहित पदाधिकारी रात्रि से ही मंदिर की कमान संभाले हुए थे. मुख्य चौक से लेकर भादा पुल तक तक दर्जनों दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल को लगाया गया था. कांंवरियों की भीड़ इतनी अधिक थी की मंदिर से मुख्य चौक पैदल जाने में घंटो समय लग रहा था. पड़ाव स्थलों से लेकर मंदिर के निकास व प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की इतनी कड़ी व्यवस्था थी की परिंदा भी पग नहीं मार सकते थे. न्यास समिति अध्यक्ष सह एसडीओ ने बताया की अर्धा लगने से प्रति घंटा नौ हजार डाकबम व कांंवरिया जलाभिषेक कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










