सालभर में 48 जोड़ों ने किया अंतरजातीय विवाह

मोतिहारी : ‘हम ने घर छोड़ा है, सारे रश्मों को तोड़ा है, दूर कहीं जाएंगे और नई दुनिया बसाएंगे’ दिल फिल्म की उक्त गीत अर्न्तजातीय विवाह करने वाले जिले के युवाओं पर सटीक बैठ रही है. गांव व समाज की सभी बंधनों को तोड़ अर्न्तजातीय विवाह कर सभी चुनौतियों को स्वीकार कर अपनी एक अलग […]
मोतिहारी : ‘हम ने घर छोड़ा है, सारे रश्मों को तोड़ा है, दूर कहीं जाएंगे और नई दुनिया बसाएंगे’ दिल फिल्म की उक्त गीत अर्न्तजातीय विवाह करने वाले जिले के युवाओं पर सटीक बैठ रही है. गांव व समाज की सभी बंधनों को तोड़ अर्न्तजातीय विवाह कर सभी चुनौतियों को स्वीकार कर अपनी एक अलग नई दुनिया बसा रहे हैं. जिले में एक वर्ष के अंदर चार दर्जन युवाओं व युवतियों ने सामाजिक बंधन को तोड़ अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत की है.
जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,अर्न्तजातीय विवाह करने वाले 48 युवकों व युवतियों ने विवाह योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन की जांच के लिए संबधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जिम्मेवारी तो दे दी जाती है लेकिन जांच करने में काफी परेशानी होती है.खुद उनके माता-पिता कास्ट बताने से परहेज करते हैं और काफी मेहनत के बाद बता पाते हैं.जांच के बाद 14 आवेदनों की स्वीकृति दी गयी जिसमें नौ को एक-एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया. राशि को लड़की के नाम से तीन साल के लिए एफडी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




