छह बाइक चोर हुए गिरफ्तार

मोतिहारी : छतौनी में एलआइसी कार्यालय परिसर से बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया शुभम कुमार बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के पांच बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की है. दोनों बाइक एमएस कॉलेज गेट से हाल ही के दिनों में […]
मोतिहारी : छतौनी में एलआइसी कार्यालय परिसर से बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया शुभम कुमार बाइक चोर गिरोह का सरगना निकला. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गिरोह के पांच बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की है. दोनों बाइक एमएस कॉलेज गेट से हाल ही के दिनों में चोरी हुई थी. गिरफ्तार शुभम कुमार बंजरिया थाना के सिघिंया सागर गांव कर रहने वाला है.
उसने एमएस कॉलेज गेट से चार व शहर व छतौनी इलाका से आठ बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शुभम सहित उसके पांच साथी शहर के एक प्रतिष्ठित इंगलिश मिडियम स्कूल के छात्र है, जबकि उसका छठ्ठा साथी एलएनडी कॉलेज के इंटर का छात्र है. इस गिरोह के आधा दर्जन बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है. सभी की पहचान हो चुकी है.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




