शौचालय निर्माण में गति के लिए लगेगा शिविर

मोतिहारी : स्वच्छ भारत मिशन योजना को धरातल पर उतारने की कवायद की गति राज्य सरकार ने तेज दी है. सरकार ने योजना की क्रियान्वयन में गति लाने के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है. शिविर का आयोजन प्रयोग के तौर पर पहले निकाय स्तर पर होगा. उसके बाद आगे की रणनीति बनेगी. […]
मोतिहारी : स्वच्छ भारत मिशन योजना को धरातल पर उतारने की कवायद की गति राज्य सरकार ने तेज दी है. सरकार ने योजना की क्रियान्वयन में गति लाने के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है. शिविर का आयोजन प्रयोग के तौर पर पहले निकाय स्तर पर होगा. उसके बाद आगे की रणनीति बनेगी.
नगर आवास एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने तिथि निर्धारित करते हुए निकायों को शिविर आयोजित करने का आदेश दिया है. इस आशय का पत्र मोतिहारी नगरपालिका को मिला है. पत्र में शिविर आयोजन की रूप रेखा एवं क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी है. प्रधान सचिव ने सभी निकायों को चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य को हरहाल में पूरा करने का निर्देश दिया है. ताकि शहरी क्षेत्र में हर-घर में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




