डीएसपी के आश्वासन पर टूटा जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चकिया : थाना क्षेत्र के बड़ा बैशाहा गांव में एक युवक की हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह लगभग दो घंटे तक एनएच 28 को बैशाहा गांव के समीप जाम कर दिया़ जाम के कारण मुजफ्फरपुर-मोातिहारी मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ मौके पर डीएसपी मुद्रिका प्रसाद ने कहा […]
विज्ञापन
चकिया : थाना क्षेत्र के बड़ा बैशाहा गांव में एक युवक की हत्या की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह लगभग दो घंटे तक एनएच 28 को बैशाहा गांव के समीप जाम कर दिया़ जाम के कारण मुजफ्फरपुर-मोातिहारी मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गयी़
मौके पर डीएसपी मुद्रिका प्रसाद ने कहा कि मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर लिये जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा लिया़ इस मामले में युवक के पिता मोहन ठाकुर ने गांव के हरेंद्र सहनी, उसकी पुत्री सहित नौ के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है़
पुलिस ने हत्या की आशंका की गुत्थी सुलझाने एवं कथित शव को बरामद करने के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाकर फिर से छानबीन शुरू कर दी है़ वहीं डॉग स्क्वायड घटना स्थल से पैठनिया गांव के तालाब तक जाकर रूक गया़
समाचार प्रेषण तक उक्त तालाब में खोजबीन जारी है़ वहीं पूछताछ के लिए लायी गयी दोनों किशोरियों को देर रात जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










