मोतिहारी में टाइम बम मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के पीपरा कोठी के एनएच-28 किनारे स्थित मदर डेयरी के पास टाइम बम मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को उक्त मार्ग पर जाने से रोक दिया और जांच में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के पीपरा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के पीपरा कोठी के एनएच-28 किनारे स्थित मदर डेयरी के पास टाइम बम मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को उक्त मार्ग पर जाने से रोक दिया और जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण के पीपरा कोठी के एनएच-28 किनारे स्थित मदर डेयरी के पास एक झोपड़ी से टाइम बम मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर उक्त मार्ग पर लोगों को जाने से रोक दिया. साथ ही जांच में जुट गयी है.

पुलिस टीम जांच कर रही है कि बम लगाने का कारण क्या है? सदर एसडीओ प्रियरंजन और एएसपी विनिय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैं. बम निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन