इलाज के दौरान महिला की गयी जान, जाम की सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डॉक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन पर हटा जाम सिकरहना : इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत को लेकर परिजनों ने सोमवार कोढाका में जमकर हंगामा किया. चिकित्सक पर गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाते हुये परिजनों ने डाक्टर के क्लीनिक पर लगे बोर्ड को उखाड़ दिया. मरीज की हालत बिगड़ते देख चिकित्सक क्लीनिक […]
विज्ञापन
डॉक्टर पर कार्रवाई के आश्वासन पर हटा जाम
आपके शहर में
विज्ञापन
सिकरहना : इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत को लेकर परिजनों ने सोमवार कोढाका में जमकर हंगामा किया. चिकित्सक पर गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाते हुये परिजनों ने डाक्टर के क्लीनिक पर लगे बोर्ड को उखाड़ दिया.
मरीज की हालत बिगड़ते देख चिकित्सक क्लीनिक छोड़ फरार हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ घोड़ासहन रोड में मवेशी अस्पताल के समीप सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया. महिला मीना देवी (42) पति अशोक ठाकुर ढाका थाना क्षेत्र के सरूपा गांव की रहने वाली थी.
पति अशोक ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी के दाएं हाथ में सूजन था. इलाज कराने के लिए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमार के लाया था. डाक्टर ने देखने के बाद दवा दिया तथा सूजन वाले हाथ में इंजेक्शन दिया. इंजेक्शन के लगते ही पत्नी की स्थिति काफी नाजुक हो गयी. हमलोग कुछ समझते तब तक उसकी मौत हो गयी.
सड़क जाम व हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार, पुअनि सुनील तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने चिकित्सक पर कार्रवाई करने का भरोसा दिला कर व समझा कर सड़क जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन