क्लीनिक से तीन हजार कैश व मोबाइल की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाने के मधुबन छावनी चौक के समीप एक डॉक्टर के क्लीनिक में घुस चोरों ने तीन हजार कैश व मोबाइल चोरी कर ली. इस दौरान एक चोर पकड़ा गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया. वह भवानीपुर जिरात का किशोर पटेल बताया जाता है. क्लीनिक के स्टाफ आदापुर के नवीन कुमार ने प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी थाने के मधुबन छावनी चौक के समीप एक डॉक्टर के क्लीनिक में घुस चोरों ने तीन हजार कैश व मोबाइल चोरी कर ली. इस दौरान एक चोर पकड़ा गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया. वह भवानीपुर जिरात का किशोर पटेल बताया जाता है. क्लीनिक के स्टाफ आदापुर के नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया कि क्लीनिक में पैंट टांगा हुआ था. रात करीब एक बजे तीन-चार चोर घुस पैंट के पॉकेट से तीन हजार कैश व टेबल पर रखा मोबाइल चोरी कर भागने लगे. हालांकि एक को पकड़ लिया गया. पूछताछ में किशोर ने अन्य साथी का नाम बताया है, जिसमें खुदानगर का खुर्शीद आलम सहित तीन अन्य बताये जाते हैं. इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन