शादी से इंकार करने पर नाबालिग को किया अगवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबन : एक गांव में घर पहुंच कर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए उसकी मां को धमकी दी. शादी से इंकार करने पर उसे कुछ दिनों बाद अगवा कर लिया. मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें विसुनपुर तारा के सोनू कुमार, उसकी मां के अलावा पुकारी देवी व […]

विज्ञापन

मधुबन : एक गांव में घर पहुंच कर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए उसकी मां को धमकी दी. शादी से इंकार करने पर उसे कुछ दिनों बाद अगवा कर लिया. मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें विसुनपुर तारा के सोनू कुमार, उसकी मां के अलावा पुकारी देवी व अजय राउत को आरोपित किया है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि सोनू राउत, उसकी मां, पुकारी देवी कुछ दिन पहले आकर नाबालिग लड़की की शादी सोनू से करने का दबाव दिया था. इंकार करने पर सोनू व अन्य आरोपितों ने लड़की को उठा लेने की धमकी दी. इसी दौरान मौका पाकर आरोपितों ने नौ नवंबर को उसकी बेटी को अगवा कर लिया. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अपहृता की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन