गायिका पूजा चटर्जी और पार्थ साहा मचायेंगे धमाल

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार की शाम नगर भवन मैदान में आयोजित कर्मयोगी सम्मान समारोह में इंडियन आइडल फेम गायिका पूजा चटर्जी एवं सारे गामा पा फेम गायक पार्थ साहा शिरकत करेंगे और अपनी आवाज के जादू बिखेरेंगे. पूजा चटर्जी व पार्थ साहा के कार्यक्रम को ले शहरवासियों खास कर युवाओं में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार की शाम नगर भवन मैदान में आयोजित कर्मयोगी सम्मान समारोह में इंडियन आइडल फेम गायिका पूजा चटर्जी एवं सारे गामा पा फेम गायक पार्थ साहा शिरकत करेंगे और अपनी आवाज के जादू बिखेरेंगे. पूजा चटर्जी व पार्थ साहा के कार्यक्रम को ले शहरवासियों खास कर युवाओं में उत्साह है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहली बार इंडियन आइडल व सारे गामा पा चर्चित कलाकार मोतिहारी आ रहे हैं. कर्मयोगी सम्मान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 10 विभूतियों को सम्मानित भी किया जायेगा. कार्यक्रम के सहायोगी ब्रॉवो फार्मा, मधुबन स्थित सेंट्रल स्कूल, बरियारपुर स्थित नेहा ट्रेडर्स, राधा नगर स्थित राधाकृष्णा सिकरिया बीएड काॅलेज, श्री कमलदेव प्रसाद एंड ग्रैंड संस चकिया, बरियारपुर स्थित आरजू सुजूकी, बलुआ टाल स्थित कुमार एजेंसी, मधुबन के दशमेश गोल्ड, मेन रोड स्थित यमुना प्रसाद कृष्णा कुमार ज्वेलर्स, कल्याणपुर के शीतलपुर पंचायत के मुखिया राजीव रंजन, कल्याणपुर के बड़हरवा महानंद पंचायत की मुखिया पिंकी देवी, चांदमारी दुर्गा मंदिर स्थित एसटीसी, श्री लक्ष्मीनारायण आयुर्वेदिक औषधालय पताही, बरियारपुर स्थित चंद्रा इंटरप्राइजेज, चकिया स्थित आरए इंटरप्राइजेज, ओम टीवीएस रघुनाथपुर व पांडेय इंटरप्राइजेज तुरकौलिया चौक हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन