बस की ठोकर से बाइक सवार किशोरी की मौत, दो घायल

Updated at : 20 Oct 2019 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
बस की ठोकर से बाइक सवार किशोरी की मौत, दो घायल

तुरकौलिया : मोतिहारी-अरेराज मार्ग के बैरिया बाजार के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिउवाढार पुरवारी टोला के मुन्ना आलम (23) अपनी भतीजी चांदनी खातून (13) व घिउवाढार पंचायत के वार्ड नंबर 05 के […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : मोतिहारी-अरेराज मार्ग के बैरिया बाजार के समीप शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिउवाढार पुरवारी टोला के मुन्ना आलम (23) अपनी भतीजी चांदनी खातून (13) व घिउवाढार पंचायत के वार्ड नंबर 05 के वार्ड सदस्य हसन आलम (35) के साथ इलाज करा मोतिहारी से घिउवाढार बाइक से जा रहे थे.

इसी दौरान पिपरिया पेट्रोल पंप से आगे बस ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गये, जहां मौके पर ही चांदनी की मौत हो गयी. वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. राहगीरों व स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को निजी नर्सिंग होम लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में दोनों को मोतिहारी रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक बस छोड़ कर फरार है. बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन