दो घरों से नकद और आभूषण सहित छह लाख की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 12:47 AM
बरियारपुर में रिटायर्ड सैनिक के घर में चोरी, एक नामजद मोतिहारी : छतौनी थाने के छोटाबरियापुर व आजाद बाग मोहल्ले के दो घरों से चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब छह लाख की सपत्ति चोरी कर ली है. छोटाबरियापुर में चोरों ने रिटायर्ड सैनिक नबी रसूल अंसारी के घर को निशाना बनाया. नबी रसूल […]
बरियारपुर में रिटायर्ड सैनिक के घर में चोरी, एक नामजद
मोतिहारी : छतौनी थाने के छोटाबरियापुर व आजाद बाग मोहल्ले के दो घरों से चोरों ने नकद व आभूषण सहित करीब छह लाख की सपत्ति चोरी कर ली है. छोटाबरियापुर में चोरों ने रिटायर्ड सैनिक नबी रसूल अंसारी के घर को निशाना बनाया. नबी रसूल सपरिवार बीमार ससुर को देखने तुरकौलिया गये थे. वापस लौटे तो आलमीरा से 1.10 लाख कैश के अलावा करीब चार लाख का आभूषण गायब था. उन्होंने बेटी की शादी के लिए आभूषण व कैश रखा था.
उनकी बेटी की शादी नवंबर महीने में है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर छोटाबरियापुर के तबरेज अंसारी को आरोपित किया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि तबरेज का उनके घर आना-जाना था. मौका पाकर चोरी-छिपे घर में घुस नकद व आभूषण गायब कर दिया. वहीं आजाद बाग मोहल्ले में चोरों ने खालीद मुस्तफा के घर से 30 हजार कैश व करीब 70 हजार के आभूषण की चोरी कर ली. खालीद व उसका परिवार घर में सो रहा था.
सुबह करीब तीन बजे शौच के लिए उठा तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा है. चोरों ने पर्स सहित 30 हजार कैश, बेटी की शादी के लिए रखा तीन जोड़ा पायल, सोने का कील, झुमका व दो मोबाइल चोर कर ली. चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस घटना को अंजाम दिया. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










