मुथूट फाइनेंस कंपनी से मोतिहारी और हाजीपुर में थी लूट की योजना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खुलासा : मुजफ्फरपुर के अपराधियों की टीम मोतिहारी में कर रही थी प्लानिंग फरवरी में मुथूट का मुजफ्फरपुर में 10 करोड़ का लूटा गया था सोना तुरकौलिया रघुनाथपुर से गिरफ्तार रूपम उर्फ छोटन ने किया खुलासा मोतिहारी :पुलिस सक्रियता से रूपम उर्फ छोटन सिंह की गिरफ्तारी से मोतिहारी व हाजीपुर में एक बड़ी वारदात टल […]
विज्ञापन
खुलासा : मुजफ्फरपुर के अपराधियों की टीम मोतिहारी में कर रही थी प्लानिंग
फरवरी में मुथूट का मुजफ्फरपुर में 10 करोड़ का लूटा गया था सोना
तुरकौलिया रघुनाथपुर से गिरफ्तार रूपम उर्फ छोटन ने किया खुलासा
मोतिहारी :पुलिस सक्रियता से रूपम उर्फ छोटन सिंह की गिरफ्तारी से मोतिहारी व हाजीपुर में एक बड़ी वारदात टल गयी. अपराधी गिरोह द्वारा मुथूट फाइनेंस कंपनी से मोतिहारी व हाजीपुर में लूट की योजना बनायी जा रही थी. इस कार्य योजना को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर से वैसे अपराधी पिछले चार दिनों से मोतिहारी रघुनाथपुर में सक्रिय थे जो फरवरी में मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ का सोना लूटने में शामिल थे.
रूपम की भूमिका मुजफ्फरपुर सोना लूट में क्या थी, इस बिंदु पर पुलिस पूछताछ के साथ जांच को अंतिम मुकाम देने में जुटी है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके. गिरफ्तार छोटन अापराधिक गिरोह का शातिर प्लानर बताया जाता है. सुमन सौरभ का शूटर व राइट हैंड रूपम आमलोग व पुलिस की नजर में अब तक अपराधी छवि का नहीं था, लेकिन एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा बिछाये गये जाल व डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी, तुरकौलिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार के चार दिनों की रेकी के बाद रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद हुआ है.
हरसिद्धि मटियरिया का रहनेवाला रूपम सिंह उर्फ छोटन रघुनाथपुर दुर्गा चौक के पास मुजफ्फरपुर के अपराधियों के साथ मुथूट फाइनेंस से लूट की योजना का प्लानिंग बना चुका था, जिसे हाजीपुर व मोतिहारी में अंजाम देना था. इस बीच पुलिस को भनक लगी और उसके जाल में रूपम सिंह को पकड़ा गया. डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी ने बताया कि फरार व संलिप्त अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










