नदी में डूबने से बालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बनकटवा :जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी राजेश साह का 10 वर्षीय पुत्र मणि कुमार की मौत सोमवार को नदी में डूबने से हो गयी. हलवाई पेशा से जुड़ा राजेश अंतिम सोमवारी पर लगने वाले महावीरी झंडा मेले में जलेबी बेचने सपरिवार धेनुखी बलुआ गांव गया था. माता-पिता के जलेबी बनाने में मशगूल हो जाने […]
विज्ञापन
बनकटवा :जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी राजेश साह का 10 वर्षीय पुत्र मणि कुमार की मौत सोमवार को नदी में डूबने से हो गयी. हलवाई पेशा से जुड़ा राजेश अंतिम सोमवारी पर लगने वाले महावीरी झंडा मेले में जलेबी बेचने सपरिवार धेनुखी बलुआ गांव गया था.
विज्ञापन
माता-पिता के जलेबी बनाने में मशगूल हो जाने पर मणि अपने भाई के साथ बगल से बह रही यमुनी नदी में नहाने चला गया. नदी में पानी अधिक था. बालक ने पानी में छलांग लगा दी, उसके बाद वह ऊपर नहीं आया. बड़ा भाई शनि कुमार ने दौड़ कर माता-पिता को जानकारी दी. नदी से निकाल परिजनों ने बच्चे को छौड़ादानो पीएचसी ले गए. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर पहुंचे सीओ रणधीर कुमार, राजस्व कर्मचारी चंद्रभूषण तिवारी वजितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.तालाब में डूबने से बालक की गयी जान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन