ePaper

बच्ची से दुष्कर्म

Updated at : 09 Aug 2019 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म

आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए भेजा अस्पताल आरोपित का पिता भी गिरफ्तार भेजा गया जेल सिकरहना :ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार कर दी. बुधवार देर शाम एक छह वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची […]

विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला

पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए भेजा अस्पताल
आरोपित का पिता भी गिरफ्तार भेजा गया जेल
सिकरहना :ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार कर दी. बुधवार देर शाम एक छह वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची को कराहते छोड़ आरोपी भाग निकला. बच्ची घर से कुछ सामान लेकर अपने पिता के पास खलिहान जा रही थी.
इसी दौरान आरोपी युवक ने जबरन मुंह दबा कर नहर के पास झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया. बच्ची के पिता जब खलिहान से घर लौट रहे थे तो रास्ते में झाड़ी के समीप बच्ची की कराहने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर दौड़े को आरोपी युवक भागने लगा.
बेटी की हालत देख कर उनके होश उड़ गए. बेटी लहूलुहान होकर दर्द से कराह रही थी. उसी हालत में वे बेटी को लेकर थाना पहुंचे और को सारी घटना बतायी. बच्ची के पिता ने अपने ही गांव के एक युवक मो. एजाजुल को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर पुलिस जब आरोपी युवक एजाजुल को गिरफ्तार करने उसके घर पर दबिश दी तो परिजन पुलिस दल से ही उलझ गए. पुलिस से साथ गाली-गलौज व धक्का मुक्की करने लगे.
सैप जवान पर डंडा से प्रहार कर दिया गया. पुलिस ने मामले आरोपी युवक एजाजुल व उसके पिता मो. सलाम को गिरफ्तार कर थाने लायी. ढाका थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पकड़े गए आरोपी एजाजुल पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पुलिस से झगड़ने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में आरोपी युवक के पिता मो सलाम को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन