40 हजार छीन कर भाग रहा बदमाश धराया, दूसरा फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी : लखौरा पीएनबी बैंक से इंदिरा आवास का पैसा निकाल घर वापस जा रहे रामबहादुर राय से बाइक सवार झपटमारों ने 40 हजार रुपये छीन लिया. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को पैसा के साथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : लखौरा पीएनबी बैंक से इंदिरा आवास का पैसा निकाल घर वापस जा रहे रामबहादुर राय से बाइक सवार झपटमारों ने 40 हजार रुपये छीन लिया. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को पैसा के साथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. झपटमार केसरिया थाने के भगवतिया गांव का मुकेश सहनी है. पूछताछ में उसने फरार साथी पवन कुमार के नाम का खुलासा किया है. पवन भी भगवतिया का रहने वाला है. घटना को लेकर फुलवार के रामबहादुर राय ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि पुत्र मुन्ना कुमार के साथ बैंक से पैसा निकाल घर वापस जा रहा था. इसी दौरान बैंक से पीछा कर रहे बदमाशों ने लखौरा गांधी चौक पर झपट्टामार रुपये से भरा झोला छीन लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर झपटमार मुकेश सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन