पूर्व पैक्स अध्यक्ष के घर से छह लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोविंदगंज : बहादुरपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय पांडेय के घर का ताला तोड़ चोरों ने आभूषण, नकद सहित लगभग छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी 27 जून को घर में ताला बंद कर सपरिवार अपने पुत्र के पास कोलकाता गये थे. सोमवार को वापस लौटे तो घर के मेन गेट से […]
विज्ञापन
गोविंदगंज : बहादुरपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय पांडेय के घर का ताला तोड़ चोरों ने आभूषण, नकद सहित लगभग छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी 27 जून को घर में ताला बंद कर सपरिवार अपने पुत्र के पास कोलकाता गये थे. सोमवार को वापस लौटे तो घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरे व आलमीरा का ताला टूटा हुआ था. उन्होंने बताया कि चोरों ने गोदरेज में रखे करीब साढ़े पांच लाख का आभूषण, 25 हजार कैश के अलावा कीमती सामान ले गये हैं. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है.
सीसीटीवी कैमरे से होगी बाजार की निगरानी
पहाड़पुर. मुख्य बाजार चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपराध को रोका जाएगा. उक्त बातें पहाड़पुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के दौरान कही. बताया कि थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का सीमावर्ती चौक बथुआहा, प्रखंड मुख्यालय के समीप तीसरा, सीसीटीवी कैमरा पहाड़पुर मेला बाजार चौक तो दूसरी तरफ नरकटिया चौक व पकड़िया बाजार चौक पर कुल छह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इस मौके पर दारोगा रामाधार कुमार, जमादार राजकुमार ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










