ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन

हमले में दो होमगार्ड जवान घायल, चार हमलावर गिरफ्तार गोविंदगंज : अभियुक्त व न्यायालय के गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची मलाही पुलिस पर हमला कर ग्रामीणों ने अभियुक्त को छुड़ा लिया. घटना मंगलवार की देर शाम मलाही थाना क्षेत्र के रमसिरिया गांव की है. घटना में दो होमगार्ड जवान घायल हो गये, जिनका […]

विज्ञापन

हमले में दो होमगार्ड जवान घायल, चार हमलावर गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन
गोविंदगंज : अभियुक्त व न्यायालय के गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची मलाही पुलिस पर हमला कर ग्रामीणों ने अभियुक्त को छुड़ा लिया. घटना मंगलवार की देर शाम मलाही थाना क्षेत्र के रमसिरिया गांव की है. घटना में दो होमगार्ड जवान घायल हो गये, जिनका इलाज अरेराज रेफरल अस्पताल में कराया गया.
मलाही पुलिस ने दलबल के साथ छापेमारी हमला के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार रमसिरिया गांव के छेड़खानी के नामजद अभियुक्त व न्यायालय के गैर जमानतीय वारंटी राजेंद्र कुमार यादव उर्फ राजन यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस थाना लेकर जा रही थी. इसी क्रम में लगभग एक दर्जन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया व गिरफ्तार राजन यादव को छुड़ा लिया. घटना में होमगार्ड जवान अशोक कुमार व जयप्रकाश साह घायल हो गये. एएसआई हरेश कुमार शर्मा ने सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पुलिस ने पुनः देर रात दलबल के साथ राजन यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की. लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने गांव के ही हरेंद्र यादव, बालिस्टर यादव, प्रभु यादव व उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन