VIDEO: लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI की अंतिम चार्जशीट में तेजस्वी समेत इन लोगों के नाम…

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: लालू परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI की अंतिम चार्जशीट में तेजस्वी समेत इन लोगों के नाम…

लालू परिवार की मुश्किलें अब बढ़ गयी है. जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने अंतिम चार्जशीट दायर की है जिसमें तेजस्वी का भी नाम है.

विज्ञापन
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है. CBI की अंतिम चार्जशीट में लालू, राबड़ी, तेजस्वी, भोला यादव समेत 78 के नाम दिए गए हैं. इस मामले की अब छह जुलाई को सुनवाई होगी. पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद,उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटी व निजी सचिव भोला यादव के साथ-साथ रेल मंत्री के विशेष अधिकारी सहित 78 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत आरोप पत्र में दिए गए हैं. तत्कालीन रेलमंत्री के निजी सचिव, रेलवे के 29 कर्मी, जमीन के बदले नौकरी लेने वाले 37 लाभान्वित और छह अन्य लोग इसमें शामिल हैं.
विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन