दरभंगा एयरपोर्ट पर बनेगा कार्गो टर्मिनल, आठ बड़े विमानों का बनेगा एप्रोन, हर 20 मिनट पर मिलेगी फ्लाइट

Updated at : 15 Feb 2021 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर बनेगा कार्गो टर्मिनल, आठ बड़े विमानों का बनेगा एप्रोन, हर 20 मिनट पर मिलेगी फ्लाइट

संभावना है कि आने वाले समय में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाये. बताया गया कि जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव एयरपोर्ट की ओर से आगे भेजा जायेगा.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर जमीन अधिग्रहण की कवायद तेज हो गयी है. यात्रियों की संख्या के मद्देजनर नये टर्मिनल भवन, बड़े-बड़े आठ जहाजों के ठहराव स्थल, कार्गो व्यवस्था व यात्री सुविधा में विस्तार किया जाना है.

दिल्ली से आये एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसके लिए बासुदेवपुर में बाइपास के नजदीक जमीन का मुआयना किया. इसे लेकर डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

जानकारी के अनुसार इससे पहले एयरपोर्ट अथाेरिटी, भू-अर्जन व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया. संबंधित कार्य के लिए 24 एकड़ व 54 एकड़ अर्थात कुल 74 एकड़ जमीन अधिगृहीत की जायेगी.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाने पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा. निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर बड़े- बड़े आठ जहाजों का यहां ठहराव हो सकेगा. सुविधा संपन्न नये टर्मिनल भवन का निर्माण कराया जायेगा.

वाणिज्यिक विमानों की सेवा शुरू हो सकेगी. संभावना है कि आने वाले समय में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाये. बताया गया कि जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव एयरपोर्ट की ओर से आगे भेजा जायेगा. बता दें कि वर्तमान में वायुसेना स्थल से हवाई अड्डा का संचालन किया जा रहा है. इस कारण यात्रियों को कई बुनियादी सुविधाओं की कमी हो रही है.

विशेषकर सुरक्षा संबंधी मानकों का अनुपालन आवश्यक होने से यात्रियों को दरभंगा-जयनगर मुख्य मार्ग से ही टर्मिनल के लिए पैदल निकलना पड़ता है. वाहनों को सड़क से उतरने की इजाजत नहीं है.

इस कारण भारी बोझ लेकर यात्रियों को पैदल चलना पड़ता है. वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन