ePaper

PHOTOS: 'बिहारी पायलट' आशुतोष को जानिए, अयोध्या एयरपोर्ट से 'जय श्री राम' नारे के साथ उड़ाई पहली फ्लाइट

Updated at : 31 Dec 2023 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: 'बिहारी पायलट' आशुतोष को जानिए, अयोध्या एयरपोर्ट से 'जय श्री राम' नारे के साथ उड़ाई पहली फ्लाइट

PHOTOS: बिहार के निवासी कैप्टन आशुतोष शेखर ने अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट को उड़ाया. कैप्टन आशुतोष ने जय श्री राम के नारे के साथ यात्रियों का स्वागत किया. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ. जानिए कौन हैं पायलट आशुतोष..

विज्ञापन
undefined

उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी अभी सबसे अधिक सुर्खियों में है. जहां राम मंदिर अब बनकर तैयार हो गया है और नए साल के आगमन के साथ ही रामलल्ला की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा होना है. वहीं शनिवार को अयोध्या के महर्षि बाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी.

undefined

बिहार निवासी पायलट आशुतोष पहली फ्लाइट को लेकर अयोध्या से दिल्ली पहुंचे. इंडिगो के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर इन दिनों बेहद चर्चे में हैं.

undefined

इंडिगो ने अपने पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर को अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट की कमान सौंपी. कैप्टन आशुतोष ने उड़ान भरने से पहले यात्रियों का स्वागत जिस अंदाज में किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

undefined

पहले जानते हैं कि अयोध्या से पहली फ्लाइट उड़ाने का मौका इंडिगो ने जिस कैप्टन आशुतोष शेखर को दिया वो हैं कौन. दरअसल, कैप्टन आशुतोष बिहार के रहने वाले हैं. इंस्टाग्राम आइडी को वो ‘ बिहारी पायलट’ (Bihari Pilot) के नाम से ऑपरेट करते हैं.

undefined

अपने इंस्टाग्राम आइडी पर आशुतोष शेखर ने एक तस्वीर साझा की है. जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कामेश्वर चौपाल उनके पटना स्थित घर पर आए हैं.

undefined

पायलट आशुतोष शेखर को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई संदेश मिला था. उस बधाई संदेश को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आइडी पर शेयर करते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया था.

undefined

पटना के कैप्टन आशुतोष शेखर बेहद जोशीले पायलट हैं. काम के प्रति उनका उत्साह उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से दिखता है.

कैप्टन आशुतोष शेखर ने जब अयोध्या एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट लेकर उड़ान भरी तो यात्रियों का स्वागत उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ किया. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कैप्टन आशुतोष ने अयोध्या से पहली फ्लाइट उड़ाने का मौका देने के लिए इंडिगो को धन्यवाद दिया.

undefined

अयोध्या से जब पहली फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरा तो विमान में बैठे यात्रियों ने जय श्री राम का नारा लगाया. उन्होंने विमान के अंदर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया. इसका वीडियो वायरल हुआ है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन