बक्सर में महिला कारा में बंदी महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के बाद बांटे प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त महिला बंदियों के साथ अतिथि एवं काराधीक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : जन शिक्षण संस्थान, बक्सर ने महिला कारा में बंद महिलाओं को त्रैमासिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए. प्रमाण-पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिले. स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई.

विज्ञापन

Buxar News : जन शिक्षण संस्थान, बक्सर की ओर से महिला कारा, बक्सर में बंदी महिलाओं को त्रैमासिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाण-पत्र वितरित किए गए. प्रमाण-पत्र का वितरण संस्थान के फाउंडर चेयरमैन निर्मल कुमार सिंह एवं महिला कारा की अधीक्षक बबिता ने किया.

विज्ञापन

सीखे हुए हुनर से स्वरोजगार से जुड़ने की अपील

इस अवसर पर निर्मल कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार की गयी सामग्रियों का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि कारा से बाहर आने के बाद महिलाएं प्रशिक्षण के दौरान सीखे हुए हुनर को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें.

Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा

सिलाई, बुनाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण जारी रखने पर सहमति

महिला कारा की अधीक्षक बबिता ने जन शिक्षण संस्थान की ओर से आगे भी बंदी महिलाओं के लिए सिलाई, बुनाई, ब्यूटीशियन सहित अन्य रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण संचालित करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही.

Also Read : राजकीय डिग्री महाविद्यालय रोहतास में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, भाषण और काव्य पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

एक्शन प्लान मिलते ही कारा प्रशासन को दी जाएगी सूचना

जन शिक्षण संस्थान की निदेशक मधु सिंह ने बताया कि मंत्रालय से आगामी प्रशिक्षण का एक्शन प्लान प्राप्त होते ही कारा प्रशासन को इसकी सूचना दी जाएगी. कार्यक्रम में प्रभारी उपाधीक्षक प्रिंस कुमार सहित कारा कर्मी मौजूद रहे. वहीं, जन शिक्षण संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमारी, कार्यालय सहायक अजीत कुमार एवं अनुदेशिका बिंदु कुमारी भी उपस्थित रहीं.

Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन