बक्सर: विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, इस मौके पर गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
विश्व हिंदू परिषद ने बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया. सिमरी और दहिवर गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में विभाजन की विभीषिका और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया. युवा पीढ़ी को अखंड भारत के स्वरूप से अवगत कराया गया.
Buxar vishwa hindu parishad: बक्सर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया. इसी क्रम में सिमरी प्रखंड के बलिहार गांव स्थित श्री श्री 1008 राम जानकी मठ और बक्सर प्रखंड के दहिवर गांव में कार्यक्रम संपन्न हुए. बलिहार गांव के कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक और युवा शामिल हुए.
आपके शहर में
अखंड भारत बनाने का लिया संकल्प
विभाजन की विभीषिका और अखंड भारत के मानचित्र के माध्यम से कालांतर में भारत के खंड-खंड होने का विस्तृत इतिहास बताया गया. युवा पीढ़ी को अखंड भारत के स्वरूप और राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया.
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहें मौजूद
कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, दक्षिण बिहार प्रांत सत्संग प्रमुख कन्हैया पाठक, जिला मंत्री ईश्वर दयाल और जिला उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने संबोधित किया. संचालन नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया.बलिहार में बजरंगी सिंह, हरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रामजी उपाध्याय, परमात्मा नंद उपाध्याय, धनलाल यादव और अक्षयलाल राम उपस्थित रहे.
वहीं दहिवर में वीर बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वीर बहादुर सिंह, शशिभूषण सिंह, विजय कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, चंद्रविजय सिंह, बृजेश सिंह, यूनुस सिंह सहित गांव के युवा और बुजुर्ग शामिल हुए.
बक्सर की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
