बक्सर : वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, डाक पार्सल में छिपा कर लाई जा रही शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार युवक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह सेतु पर कार्रवाई, डाक पार्सल में छिपाकर लायी जा रही 10 लाख की विदेशी शराब बरामद. दो युवक गिरफ्तार. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

Liquor Seizure : वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने रविवार की देर शाम डाक पार्सल में छिपा कर लायी जा रही विदेशी शराब बरामद की गयी. जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से 95 कार्टन में कुल 844.20 लीटर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गयी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान हुआ खुलासा

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में टीम सेतु पर वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान पीबी-10-केबी/5738 नंबर की महिंद्रा पिकअप को संदेह के आधार पर रोका गया. तलाशी में वाहन से रॉयल ग्रीन व्हिस्की की बड़ी खेप मिली.बरामद शराब में 25 पेटी क्वार्टर, 30 पेटी हाफ और 40 पेटी फुल बोतल शामिल हैं.

शराब तस्करी में लुधियाना के दो युवक गिरफ्तार

सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना जिले के कुमकुला थाना क्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह के पुत्र नवदीप सिंह (25) और प्रदीप कुमार के पुत्र इंदर कुमार (25) के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की खेप जालंधर से पूर्णिया ले जाई जा रही थी.उत्पाद विभाग ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन