बक्सर में NCC में शामिल होने उमड़े 100 छात्र-छात्राएं, कड़े परीक्षण के बाद 53 कैडेट्स का चयन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : एनसीसी नामांकन के दौरान शारीरिक परीक्षण देते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया संपन्न। शारीरिक परीक्षण के बाद 53 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

विज्ञापन

Buxar News : वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 30 बिहार बटालियन एनसीसी, बक्सर की ओर से कैडेट्स के नामांकन एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी. चयन प्रक्रिया में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. निर्धारित शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षणों के बाद कुल 53 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दौड़ से लेकर दंड-बैठक तक, कड़े परीक्षण में परखी गयी क्षमता

नामांकन प्रक्रिया का संचालन सह एनसीसी अधिकारी डॉ. मजहरूल हक अंसारी के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ. चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस, अनुशासन और स्वास्थ्य का विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया. इसमें कद, दौड़, दंड-बैठक, बैठक-दंड समेत कई शारीरिक दक्षता परीक्षण कराये गये. साथ ही अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच भी की गयी.

18 छात्राओं समेत 53 विद्यार्थियों का हुआ चयन

कठिन परीक्षणों के बावजूद विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एनसीसी में शामिल होने की प्रतिबद्धता दिखाई. प्रदर्शन के आधार पर कुल 53 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इनमें 18 छात्राएं और 35 छात्र शामिल हैं. चयनित कैडेट्स अब एनसीसी के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लेंगे.

अनुशासन और नेतृत्व के साथ राष्ट्रसेवा का मिलेगा प्रशिक्षण

एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान चयनित कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, राष्ट्रभक्ति, साहस, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्व से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे. इससे विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के साथ सेवा भावना विकसित करने में मदद मिलेगी.

युवाओं में चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम है एनसीसी

डॉ. मजहरूल हक अंसारी ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, चरित्र निर्माण, देशभक्ति और सेवा भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने चयनित कैडेट्स से नियमित प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने और एनसीसी के उद्देश्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन