ePaper

शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य संस्थानों में धूमधाम से किया गया झंडात्तोलन

Updated at : 27 Jan 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य संस्थानों में धूमधाम से किया गया झंडात्तोलन

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मां शिवरात्रि अस्पताल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

बक्सर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के मां शिवरात्रि अस्पताल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस मौके पर संकल्प लिया गया कि सप्ताह में एक दिन किसी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा. वही गणतंत्र दिवस के मौके पर डुमरांव स्थित सभापति मिश्रा इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन एवं अनंतविजयम एकेडमी परिसर में प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्रा ने झंडाेत्तोलन की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अपने पूर्वजों व पुरुखों द्वारा दी गयी कुर्बानियों को सलाम करते हैं. और यह शपथ लेते हैं कि उनकी कुर्बानी पर कभी आंच नहीं आने देंगे. वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर चैंबर ऑफ कामर्स के कार्यालय परिसर में अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने तिरंगा झंडा को सलामी दी. इस मौके पर दीपक अग्रवाल, विनय कुमार,, अजय मानसिंहका, ब्रजकिशोर सिंह, विनय कुमार, दौलत चंद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे. चरित्रवन स्थित ऐप्टेक सह स्मृति कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्मृति ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ रमेश कुमार ने झंडाेत्तोलन की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में संविधान की सर्वोच्चता स्थापित की गई है. भारतीय संविधान मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व और कल्याणकारी राज्य की स्थापना करने के लिए भी संकल्पित है. इस दौरान हर्षिता, अंब्रिश, रश्मि, श्रेया कुमारी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वरीय अधिवक्ता शिवप्रकाश नारायण, दया शंकर ओझा, अजीत कुमार चौबे, रोहित कुमार, अंब्रिश, सौरभ, यशवंत, दीक्षा, कुमारी अनुप्रिया, साक्षी, सुजाता, आरती, शिवम्, दुर्गेश, किशन, आकाश, अपूर्व, राघवेंद्र सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. वही दूसरी ओर जन शिक्षण संस्थान बक्सर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन निर्मल कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि आज जब हमारा देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, तब कौशल स्वावलंबन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. इस मौके पर संस्थान की निदेशक मधु सिंह, संजय कुमार सिंह, कुमार अविनाश, सुमन कुमारी, अनिल, अनूप एवं अनुदेशिका बिंदु कुमारी,श्रुति श्रीवास्तव तथा भारी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे. प्रशिक्षणार्थियों में शबनम खातून,खुशी प्रवीन, शबनम परवीन, शीतल कुमारी, रेणु कुमारी, अनीता कुमारी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत की. वहीं इस मौके पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर डॉ पांडे ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने का दिवस है. इस अवसर पर काफी संख्या कांग्रेसी उपस्थित रहे. वहीं इस अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आरबी सिंह ने तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी. कार्यक्रम में विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गयी, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वही वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सच्चिदानंद सिंह, सचिव श्रीमती अनीता सिंह, प्रधानाध्यापक राजीव सिंह एवं उप-प्रधानाध्यापिका निक्की सिंह समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. शहर के डॉ. के. के. मंडल महिला महाविद्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या मीना सिंह, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ चंद्रेश्वर नारायण सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर परमहंस सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह यादव, सूर्य नारायण सिंह, चंद्रमणि लाल, मनोज कुमार, रामवती कुमारी, मनोरमा कुमारी, डॉ विनीता सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, भुनेश्वर यादव, रामनाथ सिंह, राम प्रवेश सिंह, रमाकांत सिंह, गुरुदयाल सिंह, फारुख मुखिया और सलीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे. जबकि रोटरी बक्सर द्वारा इस अवसर पर रोटरी भवन में भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, सचिव एसएम साहिल, पीडीजी डॉ सीएम सिंह, दीपक अग्रवाल, सौरभ, आशीष, अनिल, कृष्णन सिंह, सतेंद्र सिंह, मीना जी, निर्मल सिंह, राजेश कुमार, सुजीत, मनोज कुमार, प्रदीप जयसवाल, सागर, आकाश गोयल, अमरनाथ, अनिल मनसिंहका, बबलू, ज्योति जोशी, मनीष, मंजेश, मीना, राजकुमार, प्रभुनाथ, रवि, निर्मल, सौरभ तिवारी, सुनील कुमार चौबे, तुन्नू जी, विनय कुमार सहित कई सम्मानित सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे. वही वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. प्राचार्य ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन