आरपीएफ ने ट्रेन से बैग बरामद कर यात्री को लौटाया

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने ट्रेन से बैग बरामद कर यात्री को लौटाया

पानी पीने के लिए आरा स्टेशन पर उतरने के दौरान ट्रेन खुल गयी थी.

विज्ञापन

बक्सर. सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से रेल मदद के माध्यम से गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल के एच-1 बर्थ नंबर 13 के यात्री का दो ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग छूटने की सूचना पर आरपीएफ बक्सर ने समान को बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया. पानी पीने के लिए आरा स्टेशन पर उतरने के दौरान ट्रेन खुल गयी थी. इसकी सूचना के बाद गाड़ी के बक्सर पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी एवं जवानों द्वारा गाड़ी को अटेंड कर उक्त कोच के बर्थ नंबर 13 से यात्री के छूटे हुए दोनों ट्रॉली बैग एवं एक पिठू बैग को सकुशल उतारा गया. उक्त सामान असम प्रदेश के फौजदारी पट्टी गुरुद्वारा रोड निवासी अहमद खान के 66 वर्षीय पुत्र सब्बाज खान का था. आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि बैग उतारने की सूचना देने के बाद उक्त यात्री स्थानीय स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे. इसके बाद उन्हें बैग सौंप दिया गया. यात्री ने बताया कि दोनों ट्रॉली बैग में एक-एक लाख रुपया नगद तथा कपड़े एवं दवाइयां थीं. यात्री के बताए अनुसार उनके द्वारा लॉक को खुलवाकर देखा गया तो दोनों ट्रॉली बैग में नगद एक-एक लाख रुपैया ₹500 के चार गड्डी तथा लगभग ₹30000 का सामान पाया गया और यात्री को पूर्ण पहचान के साथ नगद रुपए एवं सभी सामान सही सलामत सुपुर्द किया गया. यात्री द्वारा इस नेक कार्य के लिए आरपीएफ बक्सर की सराहना की गई. निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल राम, आरक्षी बीके सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई से यात्री का सामान मुहैया हो सका.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन