फाइल- 11- स्वीप के तहत बच्चों व शिक्षकों ने घर घर दस्तक दे वोटरों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

स्वीप के तहत बच्चे व शिक्षक घर घर दस्तक दे वोटरों को किया जागरूक

विज्ञापन

29 अप्रैल- फोटो-5- जागरूकता अभियान के तहत घर दस्तक देते शिक्षक व बच्चे. चौसा. आगामी एक जून को होनेवाले बक्सर लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप के तहत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन के द्वारा घर-घर पहुंचकर सभी को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है. सोमवार को चौसा प्रखंड क्षेत्र व नगर पंचायत चौसा अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के द्वारा घर-घर दस्तक देकर लोगों को आगामी एक जून को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना मत देने के लिए जागरूक किया गया. बीइओ हृषिकेश कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. ताकि जिला अंतर्गत लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और सशक्त लोकतंत्र के उद्देश्यों की पूर्ति हो. साथ ही मतदाताओं को शपथ दिलायी जा रही है कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन