Buxar News: हत्या के प्रयास में किया सरेंडर, नहीं मिली जमानत जेल

Updated:
विज्ञापन

बक्सर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 161/ 2024 में नामजद अभियुक्त गोविंद चौधरी एवं मोक्षु चौधरी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया

विज्ञापन

बक्सर कोर्ट.

बक्सर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 161/ 2024 में नामजद अभियुक्त गोविंद चौधरी एवं मोक्षु चौधरी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को खारिज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. बताते चलेगी 26 मई 2024 को शराब पीने के लिए सूचक के दुकान से 2 लीटर पानी का बोतल अभियुक्तों ने लिया था लेकिन पैसा मांगने पर मारपीट करना शुरू कर दिया. अभियुक्त लगभग आधा दर्जन की संख्या में थे तथा लाठी डंडे से जमकर तांडव मचाया था. इस बीच सूचक के परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए वहीं गांव के अन्य लोग जो बीच बचाव करने पहुंचे उन्हें भी लाठी डंडे से मारकर जख्मी कर दिया था .अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी जहां पुलिस दबिश में बनारपुर का रहने वाला गोविंद चौधरी एवं मोक्षु चौधरी ने सरेंडर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन