बक्सर में 13 सितंबर को होगा सनातन गौरव सम्मेलन, चौसा-राजपुर में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बक्सर में 13 सितंबर 2026 को सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन होगा। विश्वामित्र सेना ने चौसा और राजपुर में जनसंपर्क अभियान तेज कर लोगों को आमंत्रित किया है।
Buxar News : आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन को लेकर चौसा और राजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. सम्मेलन के आयोजन को लेकर विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सनातनी समाज के लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं.
आपके शहर में
सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया जाएगा संदेश
आयोजकों के अनुसार, सनातन गौरव सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कार, एकता और स्वाभिमान के संकल्प को मजबूत करना है. सम्मेलन के माध्यम से लोगों को अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.
अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील
विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ताओं ने चौसा एवं राजपुर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. आयोजकों ने कहा कि सम्मेलन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
13 सितंबर को आयोजित होगा सम्मेलन
आयोजकों ने बताया कि सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा. इसे लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच सम्मेलन की जानकारी पहुंचाने और आमंत्रण देने का अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए