दिनदहाड़े घर में लाखों रुपए के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Jewelery worth lakhs of rupees stolen from house in broad daylight, police engaged in investigation
केसठ. केसठ के नया बाजार स्थित वार्ड नंबर पांच में नरेंद्र प्रताप राय उर्फ मुनमुन सिंह के घर में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने घुस कर दिनदहाड़े नकदी एवं लाखों रुपए के गहनों की चोरी कर लिया है.गृह स्वामी मुनमुन सिंह इलाहाबाद गए हुए हैं. घर में एक मात्र उनकी पत्नी संझारो देवी थी.वह अपने घर के दरवाजा का ताला बंद करके बाहर मवेशियों की देखभाल कर रही थी. इसी बीच अज्ञात चोरों ने दिन में ही उनके घर में छत के सहारे घुस गये. इस दौरान घर के दरवाजा का ताला एवं बक्से का ताला तोड़ दिया. बक्से में रखे लाखों रुपए के गहने और नकद रुपए लेकर फरार हो गये. गृह स्वामी की पत्नी संझारो देवी जब घर पहुंची तो देखी कि घर का ताला टूटा हुआ है. बक्से से गहने और नकद रुपये समेत अन्य सामान गायब है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर छत दरवाजे से घर में घुसकर सारा सामान लेकर फरार हो गये है. इसको लेकर नावानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के माध्यम से चोरी की गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




