बक्सर: डुमरांव के शिक्षक ने बढ़ाया बक्सर का मान, डॉ. मनीष कुमार शशि को पटना में मिला शिक्षक सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो अतिथियों के हाथों सम्मान प्राप्त करते डॉक्टर मनीष | Prabhat Khabar Network

बिहार के बक्सर निवासी शिक्षक डॉ मनीष कुमार शशि को पटना में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

Buxar News : बिहार विधानसभा के उप भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बक्सर जिले के डुमरांव निवासी शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने किया. इसके साथ ही पंडित राजकुमार शुक्ल सम्मान 2026 समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों को राज्य की धरोहर से जोड़ने पर दिया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराने तथा उन्हें अपनी विरासत की कहानियां जानने के लिए प्रेरित करने की बात कही. समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से गणमान्य लोग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए.

मोतिहारी में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कर रहे जागरूक

डुमरांव निवासी डॉ. मनीष कुमार शशि वर्तमान में मोतिहारी जिले में कार्यरत हैं. वह शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. उनके शैक्षणिक कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया.

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

पंडित राजकुमार शुक्ल संस्थान की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में डॉ. मनीष कुमार शशि को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. उन्हें बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया.

2023 में भी मिल चुका है राजकीय शिक्षा सम्मान

डॉ. मनीष कुमार शशि को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए इससे पहले वर्ष 2023 में राजकीय शिक्षा सम्मान भी प्राप्त हो चुका है. इसके अलावा उन्हें विभिन्न अवसरों पर अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है.

सम्मान मिलने पर जिले के शिक्षकों में खुशी

डुमरांव निवासी शिक्षक को राज्यस्तरीय मंच पर सम्मान मिलने की खबर से बक्सर जिले के बुद्धिजीवियों और शिक्षकों में खुशी है. शिक्षकों और शुभचिंतकों ने डॉ. मनीष कुमार शशि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन