बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर आंदोलन तेज, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, 18 जुलाई को रेल चक्का जाम

Author Manish mishra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

धरनास्थल की तस्वीर

बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने 18 जुलाई को रेल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. गुमटी बंद होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

विज्ञापन

Itarhi Railway Crossing Protest Buxar : बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की मांग को लेकर जिला दलित अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 18 जुलाई को रेल चक्का जाम किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : गुमटी बंद होने से आम लोगों की बढ़ी परेशानी

धरना की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन गुड्डू शर्मा ने किया. सरोज राजभर ने कहा कि रेलवे गुमटी बंद होने से छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यवसायियों और आम राहगीरों को रोज लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और गुमटी खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

18 जुलाई को रेल चक्का जाम की चेतावनी

सरोज राजभर ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 18 जुलाई को रेल चक्का जाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

प्रशासन और रेलवे से हस्तक्षेप की मांग

मोर्चा के विनोद कुमार मौर्य ने रेल मंडल प्रबंधक और जिला प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए और जनहित में जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए.

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता और स्थानीय लोग

धरना कार्यक्रम में विनोद कुमार मौर्य, राजनारायण चौधरी, भृगु चौहान, राहुल नौवारी, पिंटू साहनी, मुन्ना ओझा, शिखल रजक, रतनभर खरवार, कृष्णा पाठक, पुष्पा देवी, कृष्णावती देवी, सुनीता देवी, अर्जित कुमार, राजकुमार, सिपाही राजभर, भोदा देवी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन