बक्सर में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ा एक्शन: JCB और ट्रैक्टर पर 11 लाख से अधिक का जुर्माना, खनन विभाग की छापेमारी से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

अवैध खनन के दौरान जप्त वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के लेवाड़ गांव में खनन विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिना अनुमति के मिट्टी की कटाई कर रहे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. इस कार्रवाई में कुल 11 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Buxar News: जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवाड़ गांव के समीप खनन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी की. मौके पर बिना वैध अनुमति के साधारण मिट्टी की अवैध कटाई और उसे व्यावसायिक बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी. खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई के दौरान मिट्टी खनन में लिप्त जेसीबी मशीन और ढुलाई में लगे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए कुल 11 लाख 4 हजार 260 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

जेसीबी मालिक पर 10 लाख का जुर्माना, आंशिक वसूली के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू

थाने में दिए गए खनन विभाग के आधिकारिक प्रतिवेदन के अनुसार, बिना विभागीय स्वीकृति के साधारण मिट्टी की कटाई करने के गंभीर उल्लंघन पर जेसीबी मालिक के विरुद्ध 10 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया. मौके पर कार्रवाई के दौरान जेसीबी मालिक से 47,925 रुपये की राशि तत्काल जुर्माने के रूप में वसूल की गई है, जबकि शेष बकाया राशि की वसूली के लिए सुसंगत विभागीय नियमों के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है.

ट्रैक्टर पर लगा समन और खनिज शुल्क

मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए ट्रैक्टर पर भी विभाग ने दोहरा आर्थिक दंड लगाया है:

  • समन शुल्क: नियमों के उल्लंघन को लेकर 1,00,000 रुपये का समन शुल्क.
  • खनिज शुल्क: अवैध रूप से ढोई जा रही मिट्टी के एवज में 4,260 रुपये का खनिज शुल्क.
  • कुल देय राशि: ट्रैक्टर मालिक पर कुल 1,04,260 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है.

अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

खनन विभाग द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर पर संयुक्त रूप से 11.04 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाए जाने के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन सिंडिकेट और परिवहनकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई है. विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से मिट्टी व बालू का खनन करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: बक्सर वासियों को बड़ी राहत: 3 महीने बाद खुला इटाढ़ी रेलवे फाटक, ओवरब्रिज में दरार के बाद घूमना पड़ रहा था 8 किमी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन