फाइल-13-इलाज कराने जा रहे युवक के साथ मारपीट, गंभीर रूप से जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 5:45 PM
इलाज कराने जा रहे युवक के साथ मारपीट, गंभीर रूप से जख्मी
डुमरांव . कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढेंका गांव निवासी रविरंजन कुमार यादव टाइफाइड बुखार का इलाज कराने कृष्णाब्रह्म स्थित एक निजी अस्पताल में जा रहे थे. इसी बीच कुछ युवक रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट करने लगे. जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजनों द्वारा जख्मी युवक को इलाज़ के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बक्सर रेफर कर दिए. थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवक का कहना है कि वह ढेंका गांव से अपने टाइफाइड बुखार का इलाज कराने के लिए कृष्णाब्रह्म स्थित एक निजी अस्पताल में जा रहे थे. इसी बीच नोनियपुरा गांव निवासी धनजी प्रसाद, मंजी प्रसाद, अजित प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद तथा सोनू प्रसाद बीच रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट करने लगे. जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वही मारपीट के दौरान युवक के पॉकेट से पांच हज़ार रुपये नकद छीन लिया गया तथा गले में पहने 15 हज़ार का सोने का लॉकेट खींच लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही जख्मी युवक को परिजनों ने डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जख्मी युवक का स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिए. घटना के संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि जख्मी युवक के लिखित शिकायत पर कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस कार्यवाही में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










