बक्सर में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण, 18 सितंबर से शुरू होगा कार्यक्रम
जिला नियोजन कार्यालय बक्सर | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर जिला नियोजनालय में बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. 18 सितंबर से शुरू हो रहे इस मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवा अपनी करियर की राह बना सकते हैं. 18 से 28 वर्ष के पात्र युवा आवेदन कर सकते हैं.
Buxar News : बक्सर जिला नियोजनालय में बेरोजगार युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए रोजगार क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लर्नेट स्किल्स लिमिटेड और इन्फोसिस फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से स्नातक रोजगार क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. प्रशिक्षण 18 सितंबर को जिला नियोजनालय, बक्सर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा.
करियर तत्परता परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा अवसर
कार्यक्रम के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को करियर तत्परता परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी क्षमताओं, रुचियों और करियर की संभावनाओं का आकलन कर सकेंगे. विभाग ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.
Also Read : कोचस प्रखंड समिति की बैठक में छाया भ्रष्टाचार और योजनाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा
18 से 28 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन
कार्यक्रम में वर्ष 2026 में 12वीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) या स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं. इसके अलावा 12वीं, आईटीआई और स्नातक के पूर्व छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने पहले इस प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया हो. आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगी कई सुविधाएं
प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा. इसके तहत अभ्यर्थियों को करियर मूल्यांकन रिपोर्ट, निःशुल्क किट बॉक्स, टी-शर्ट, पुस्तक, नोटबुक और कलम दी जाएगी. प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण-पत्र भी मिलेगा. इसके अलावा रोजगार सहायता, साक्षात्कार तथा संवाद कौशल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा.
2025 या उससे पहले प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थी पात्र नहीं
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2025 या उससे पहले इस कार्यक्रम के तहत करियर तत्परता परीक्षा या प्रशिक्षण में भाग लिया है, वे इस बार पात्र नहीं होंगे. यह अवसर केवल नए अभ्यर्थियों के लिए है.
Also Read : नोखा में आज ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, सभापति समेत सभी पार्षदों को बुलावा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए