बक्सर: डुमरांव में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना; नकदी-आभूषण लेकर हुए फरार गायब

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान को दिखाते हैं पीड़ित

डुमरांव के कोरानसराय गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और गहने चुरा लिए. इस घटना से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Buxar Crime News : बक्सर के डुमरांव में कोरानसराय थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. रविवार की देर रात कचैईनिया सड़क स्थित कोरानसराय गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में घुसकर की वारदात

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी धनु गोंड के घर में रविवार रात अज्ञात चोर घुस गए. चोरों ने घर के कमरों और बक्सों को खंगालते हुए नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए.

सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

Buxar News : परिवार सदमे में, वर्षों की जमा पूंजी पर हाथ साफ

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी में नकदी के अलावा शादी-विवाह के लिए वर्षों से संजोकर रखे गए आभूषण भी शामिल हैं. घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं और रात में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है.

पुलिस जांच में जुटी, गश्ती बढ़ाने की मांग

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है.

इधर, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगा तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी की इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन