बक्सर: डुमरांव में देर रात हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, खेतों में लौटी रौनक

Author Vinit Dumroan|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

खेतों में धान रोपनी करती महिला किसान

डुमरांव में हुई जोरदार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. खेतों में नमी बढ़ने से धान रोपनी का काम तेज हो गया है. जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं दूसरी ओर जलजमाव और बिजली कटौती जैसी चुनौतियां भी सामने आई हैं.

विज्ञापन

Buxar Rain Boosts Paddy Transplantation : बक्सर के डुमरांव में देर रात से शुरू हुई बारिश ने डुमरांव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को बड़ी राहत दी है. सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे किसान धान रोपनी के काम में जुट गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृषि से जुड़े लोगों के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे तक डुमरांव में करीब 48.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई. देर रात से शुरू हुई बारिश कहीं तेज तो कहीं हल्की बनी रही, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी के साथ कई जगहों पर पानी भी जमा हो गया.

धान रोपनी के लिए अनुकूल माहौल

किसान सलाहकार दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस बारिश से धान की रोपनी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. खेतों में नमी और पानी की उपलब्धता से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है.

स्थानीय किसान वीरेंद्र सिंह मौर्य, सुरेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बारिश से खेती को नई उम्मीद मिली है. उनका कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो धान रोपनी का काम समय पर पूरा हो जाएगा और उत्पादन भी बेहतर होगा.

Buxar News : सड़कों पर जलजमाव, बिजली भी रही बाधित

जहां एक ओर बारिश से किसानों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर गांव की कई सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया है. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं. हालांकि, बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत जरूर मिली है.

खेती में आएगी तेजी

बारिश के बाद किसान तेजी से अपने खेतों में उतर गए हैं. धान रोपनी का कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो इस बार फसल अच्छी होने की संभावना है.

फिलहाल, किसानों के लिए यह बारिश राहत और उम्मीद दोनों लेकर आई है, जबकि आम लोगों के लिए जलजमाव और बिजली कटौती नई चुनौती बनकर सामने आई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन