कम प्रगति वाले चौसा, इटाढ़ी, राजपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से डीएम ने की शोकॉज

Updated at : 02 Jul 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
कम प्रगति वाले चौसा, इटाढ़ी, राजपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से डीएम ने की शोकॉज

मंगलवार को जिले के तीन पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी.बी. मुक्त घोषित किया गया

विज्ञापन

बक्सर. मंगलवार को जिले के तीन पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी.बी. मुक्त घोषित किया गया. जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में टी.बी. मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र वितरण एवं टी.बी. फोरम की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि भारत सरकार ने 2025 तक टी.बी. मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. बक्सर जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों से कम से कम 2 पंचायत को टीबी. मुक्त करने हेतु चिन्हित किया गया था. बक्सर जिला के तीन पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा टी0बी0 मुक्त हो गई है. पूरे राज्य के 6 जिलों के करीब 28 पंचायत टीबी मुक्त में शामिल है. जिसमें से बक्सर जिला के 3 पंचायत शामिल है. इसी क्रम में 3 पंचायत जो टीबी मुक्त हुई है, उस पंचायत के सम्मानित मुखिया को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. टीबी फोरम की बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा कम प्रगति होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चौसा, इटाढी, राजपुर एवं संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कारण पुछते हुए वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी से संबंधित सभी प्रकार की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आशा को अपने पोषक क्षेत्र से टीबी के संदेहाप्रद मरीज को अस्पताल जांच हेतु भेजे जाने के लिए सिविल सर्जन बक्सर को निर्देशित किया गया. अवगत कराया गया कि यदि आशा द्वारा भेजे गए व्यक्ति में जांच के क्रम में टीबी पाया जाता है तो प्रति मरीज 500 के दर से संबंधित आशा को भुगतान किया जायेगा. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आशा को अपने पोषक क्षेत्र से टीबी के संदेहाप्रद मरीज को अस्पताल जांच हेतु भेजे जाने के लिए सिविल सर्जन बक्सर को निर्देशित किया गया बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला टीबी यक्ष्मा पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ के पदाधिकारी, सम्मानित मुखिया शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन