बक्सर में पंचायत विकास दिवस पर गांवों में लगा शिविर, योजनाओं की समीक्षा से लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
सरेंजा में पंचायत विकास शिविर में मौजूद प्रतिनिधि और पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बक्सर के चौसा में पंचायत विकास दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नल-जल, आवास और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और समस्याओं का समाधान हुआ।
Buxar News : पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को चौसा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया. पलिया, सरेंजा, पवनी, चुन्नी सहित सभी पंचायत सरकार भवनों में आयोजित शिविर में पंचायतों के समग्र विकास को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच विस्तृत चर्चा हुई.
आपके शहर में
नल-जल से आवास तक योजनाओं की हुई समीक्षा
शिविर के दौरान नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना और राशन कार्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी. पंचायतों में लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कराने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया.
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर निष्पादन
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. अधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया. साथ ही लोगों को सरकार की ओर से संचालित नयी योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ
शिविर में पंचायत सचिव, पंचायत सेवक, आवास सहायक, रोजगार सेवक, जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली.
आत्मनिर्भर पंचायत बनाने पर जोर
बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और संबंधित कर्मियों के सामने रखने का अवसर मिलता है. उन्होंने पंचायतों के विकास के लिए सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए